Khabarwaad Bijapur: IED की चपेट में आने से 2 मासूमों की मौत हो गई। यह ब्लास्ट इन्द्रावती नदी पार के ओड़सापारा के ग्राम बोड़गा में हुआ है। बता दें कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम लगाया था.
Read Also: ‘पंचायत 3’ के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी यह सीरीज
तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान ग्राम बोड़गा निवासी (13) लक्ष्मण ओयाम पिता मु्न्ना ओयाम एवं (11) बोटी ओयाम पिता। कमलू ओयाम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना भैरमगढ़ द्वारा गांव वालो से संपर्क कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।




