AASHISH PADAMWAR
KHABARWAAD BIJAPUR. जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है। जिसकी चपेट में आकर 2 जवान घायल हो गए । घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जवानों का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार जवान थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पीड़िया इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया। जिसमे आरक्षक/655 शिवलाल मंडावी एवं आरक्षक/1247 मिथिलेश मरकाम को चोंट आयी है घटना के बाद से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है, एसपी जितेंद्र यादव ने मामले की पुष्टि की है।




