बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पथरिया मोड़ के पास एक यात्री बस और सामने से आ रही ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब बस (क्रमांक CG10G0323) मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही थी।
गोढ़ी में जुआ अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, सरपंच और विधायक प्रतिनिधि का भाई भी शामिल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खो देने से यह टक्कर हुई। हादसे में महिला और बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
दो अलग-अलग स्थानों से उठाई गिरी, ठग की जाल में फंसी 3 महिलाएं, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दुर्घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।




