Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    September 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दफ्तर से गायब मिले 21 अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर ने असिस्टेंट डायरेक्टर्स, APO सहित सभी को भेजा नोटिस

    दफ्तर से गायब मिले 21 अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर ने असिस्टेंट डायरेक्टर्स, APO सहित सभी को भेजा नोटिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 15, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD BILASPUR.  बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अफसर और कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। यहां उनके आने और जाने का कोई टाइम नहीं है। शुक्रवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने दफ्तर का औचक निरीक्षण किया, तब कुर्सियां खाली देखकर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई।

    कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी ली, तब पता चला कि 21 अधिकारी-कर्मचारी ऑफिस से गायब हैं। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, सरकारी दफ्तर में अधिकारियों-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से ऑफिस पहुंचना और 10.30 बजे से काम शुरू करना है। लेकिन, शिक्षा विभाग में अधिकारी-कर्मचारी अपनी मर्जी से दफ्तर पहुंच रहे हैं।

    इसका खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब कलेक्टर अवनीश शरण अचानक पुराने कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां संचालित शिक्षा विभाग के दफ्तर में दोपहर 12 बजे तक गिने-चुने अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आए और ज्यादातर कर्मचारियों की कुर्सियां खाली दिखीं।

    Read Also-  चुनाव से पहले केंद्र की बड़ी सौगात, पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए की कटौती…

    नाराज कलेक्टर ने लगाई हाजिरी, 21 मिले गायब

    यहां निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को गायब देखकर उपस्थिति पंजी मंगाई। उन्होंने एक-एक अधिकारियों-कर्मचारियों की हाजिरी चेक की, तब पता चला कि दफ्तर से सहायक संचालक, कार्यक्रम समन्वयक सहित 21 अधिकारी-कर्मचारी गायब हैं। उन्होंने सभी की अनुपस्थिति लगाकर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    ये अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद

    निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों में सहायक संचालक पी दासरथी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी डॉ अनिल तिवारी, सहायक संचालक रघुवीर प्रसाद राठौर, कार्यक्रम समन्वयक चन्दभान सिंह, रामेश्वर जायसवाल, मुकेश पांडेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजकुमार बैगा, मुख्य लिपिक एके भीमटे, सहायक ग्रेड 2 माधव तिवारी, सूर्य प्रकाश कश्यप, हेमंत शर्मा, सुनील कुमार यादव, विजय यादव, आकाश तिवारी, अमित यादव, जसपाल कौर, प्रभात गुप्ते, वंदना वर्मा, प्रांजल सिंह, जीवन लाल यादव और नवमीत गुप्ता शामिल हैं।

    अब जवाब के लिए बहाना ढूंढ रहे अफसर

    कलेक्टर के निरीक्षण के बाद विभाग के अफसरों ने बहाना ढूंढना शुरू कर दिया है। विभागीय काम सहित स्कूलों का दौरा, एग्जाम ड्यूटी का बहाना बनाकर ऑफिस नहीं पहुंचने की बात कह रहे हैं। कलेक्टर के नोटिस के बाद अफसर कुछ इस तरह से ड्यूटी करने का जवाब देने की तैयारी में है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur breaking news bilaspur crime news bilaspur hindi news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news 2018 bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news in hindi bilaspur news live bilaspur news today bilaspur news today live bilaspur news video bilaspur today latest news bilaspur today news breaking news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार

    सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.