Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    September 6, 2026

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    September 6, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 10 लाख से सस्ती 5 बेस्ट ऑटोमैटिक एसयूवी, Tata और Hyundai जैसे ऑप्शन

    10 लाख से सस्ती 5 बेस्ट ऑटोमैटिक एसयूवी, Tata और Hyundai जैसे ऑप्शन

    adminBy adminMarch 30, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: आजकल, बढ़ती शहरी आबादी और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कार अहम जरूरत बन गई हैं. जब बात कारों की हो, तो एसयूवी अपनी ऊंची सीटों, बड़े इंटीरियर और मजबूत बनावट के कारण लोकप्रिय ऑप्शन बन रही हैं. इसमें भी अगर आप ऑटोमैटिक एसयूवी खरीदते हैं तो बार-बार गियर बदलने और क्लच लगाने से छुटकारा मिलता है.

    10 लाख से कम कीमत में कई शानदार ऑटोमैटिक एसयूवी हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं. इनमें से 5 ऑटोमैटिक एसयूवी कारों के बारे में हम यहां बता रहे हैं.

    10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक एसयूवी आराम, सुविधा, बढ़िया माइलेज, कम मेंटेनेंस और बेहतर सेफ्टी के साथ आती हैं. अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल एसयूवी की तलाश में हैं जो आपको शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे, तो 10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक एसयूवी आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है.

    10 लाख से सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी में आप इन 5 कारों पर विचार कर सकते हैं-

    Nissan Magnite: निसान मैग्नाइट ना केवल भारत की सबसे सस्ती एसयूवी है, बल्कि ये सबसे सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी भी है. मैग्नाइट के ऑटोमैटिक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत मात्र 6.60 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पावर ट्रांसमिशन के लिए XE वेरिएंट से 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा

    Renault Kiger: रिनॉल्ट काइगर भी दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं. कार में 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. 10 लाख रुपये से सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी में काइगर भी एक किफायती एसयूवी है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये है

    Read Also: CG NEWS: केंद्र सरकार के खिलाफ सभी जिलों में आज कांग्रेस का हल्लाबोल, निकलेगा मशाल जुलूस

    Tata Punch: भारत की सबसे सेफ एसयूवी में शुमार टाटा पंच भी सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी में शामिल है. पंच में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन की पावर मिलती है. टाटा की एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. टाटा पंच एडवेंचर ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.60 लाख रुपये है.

    Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर के हर वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज एक्सटर की एसयूवी अच्छी मानी जाती है. हुंडई एक्स्टर में 1.2 लीटर फोर सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन की पावर दी गई है. एक्सटर में ऑटोमैटिक वेरिएंट S वेरिएंट से शुरू होता है. एक्स्टर ऑटोमैटिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये है.

    Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी की नई एसयूवी फ्रॉन्क्स भी किफायती ऑटोमैटिक एसयूवी में शामिल है. इसमें 1.2 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन की पावर मिलती है. पावर ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. फ्रॉन्क्स के डेल्टा वेरिएंट से ऑटोमैटिक वर्जन शुरू होता है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.88 लाख रुपये है.

    ऑटोमैटिक कार के फायदे

    ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आपको क्लच और गियर बदलने की झंझट से बचाता है. इससे आपको शहर में गाड़ी चलाते समय आराम और सुविधा मिलती है. यह खासतौर पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में और ट्रैफिक जाम में फायदेमंद होता है.

    इसके अलावा मैनुअल कारों की तुलना में ऑटोमैटिक कारें ज्यादा माइलेज देती हैं. अगर आपके पास 10 लाख रुपये तक का बजट है तो ये एसयूवी सबसे सस्ते ऑप्शन हैं.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    australian news automatic emergency braking automotive news best electric suv best electric suv 2022 best electric suv 2023 best electric suv cars 2022 citroen new suv electric suv eyewitness news ford endeavour automatic honda elevate suv honda elevate suv price honda new suv 2023 latest car news latest news latest news australia maruti fronx suv new suv launch news small suv prices small suv reviews suv suv mega test top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.