IED Blast in CG Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों को खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शाह ने कहा कि एक आईईडी विस्फोट में डीआरजी के जवानों के बलिदान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Read Also- झोलाछाप डॉक्टर ने क्लिनिक में बुलाकर किया नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार
शाह ने आगे कहा कि इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। बता दें कि राज्य में सुरक्षाबलों पर माओवादियों द्वारा पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ा हमला था और साल 2025 का पहला हमला है।
Read Also- इतना जोरदार था धमाका, 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटके मिले गाड़ी के पुर्जे, सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा




