Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    August 1, 2026

    बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

    August 1, 2026

    IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    • बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
    • IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
    • बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 1, 2026Updated:August 1, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। राजधानी के जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में शनिवार को साइकिल वितरण, प्रतिभा सम्मान एवं नव-नियुक्त बाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता, निरंतर प्रयास और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

    जीवन में निराशा नहीं, उम्मीद और प्रयास ही असली सफलता है

    छात्राओं को प्रेरित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान हासिल करना या परीक्षा में अंक पाना नहीं है। माता-पिता के बाद बच्चे का सबसे ज्यादा समय स्कूल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में बीतता है।

    उन्होंने कहा, “पढ़ाई में कभी कम नंबर आ जाएं, तबीयत खराब हो जाए या कोई विपरीत परिस्थिति आ जाए, तो कभी निराश मत होना। जीवन निराशा का नहीं, बल्कि आशा और उम्मीद का नाम है। केवल 10वीं या 12वीं में मेरिट में आने से कोई डॉक्टर, आईएएस या आईपीएस नहीं बनता, बल्कि इसके लिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स पास करने होते हैं। इसलिए अगर कभी कम नंबर मिले तो हिम्मत मत हारो। आज खेल, कला और संगीत के क्षेत्र में भी लोग मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं।”

    दिखावे की प्रतिस्पर्धा से बचें, सही चीजों में मुकाबला करें

    छात्राओं को सरल जीवन और सकारात्मक सोच की सीख देते हुए उन्होंने कहा, “हमेशा मेहनत पर भरोसा रखें। अगर प्रयास के बाद भी मन मुताबिक परिणाम न मिले, तो यह समझें कि ईश्वर ने आपके लिए कुछ और बेहतर सोच रखा है। अभिभावकों और शिक्षकों की डांट में आपका हित छुपा होता है। कॉम्पटीशन कभी बाहरी दिखावे या भौतिक चीजों में नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा और ज्ञान हासिल करने में होना चाहिए।”

    जब माइक लेकर छात्राओं के बीच पहुंचे सांसद बृजमोहन ने किया संवाद

    कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं से भी संवाद किया उनसे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, वो भविष्य में क्या बनना चाहती है, कैसे तैयारी करनी है इसके बारे में सवाल किए।

    विद्यालय के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं

    सांसद अग्रवाल ने विद्यालय में अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणाएं कीं ₹50 लाख की लागत से ऑडिटोरियम को बड़ा और चौड़ा बनाया जाएगा, ताकि दोगुने बच्चे बैठ सकें।

    छात्राओं के लिए ₹20 लाख की राशि से कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी, जिसमें ₹10 लाख सांसद निधि और ₹10 लाख विधायक निधि से दिए जाएंगे।

    रायपुर लोकसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने छात्राओं को बताया कि लोकसभा में कुल 9 विधानसभाएं आती हैं, जिसके कारण दिल्ली पार्लियामेंट और क्षेत्र के व्यापक दौरों में समय देना पड़ता है, लेकिन अपने विद्यार्थियों और क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित हैं।

    वृक्षारोपण, उल्लास शपथ और ओपन जिम का शुभारंभ

    कार्यक्रम के दौरान सांसद अग्रवाल ने मेधावी छात्राओं को साइकिल, पाठ्यसामग्री एवं गणवेश (यूनीफॉर्म) का वितरण किया। साथ ही छात्रसंघ और बाल कैबिनेट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ की शपथ दिलाकर छात्राओं को देश से निरक्षरता खत्म करने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और छात्राओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए ओपन जिम का लोकार्पण किया।

    कार्यक्रम में प्राचार्य हितेश दीवान, शाला समिति अध्यक्ष राजेश जैन, जोन अध्यक्षगण मुरली शर्मा, अंबर अग्रवाल, सचिन मेघानी, मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जन-प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

    IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.