Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    August 1, 2026

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    August 1, 2026

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 1, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    खैरागढ़। खरीफ सीजन में किसानों की फसल से खिलवाड़ करने वालों पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में छापेमार कार्रवाई की गई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिलने के साथ उनके विक्रय की भी पुष्टि हुई। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने कृषि केन्द्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और मौके पर मौजूद कीटनाशकों का स्टॉक जब्त कर लिया।

    कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में विभागीय निरीक्षकों की टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि दुकान में बिना स्रोत प्रमाण पत्र और आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण किया गया था। इतना ही नहीं, नियमानुसार मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिले। विभागीय जांच में इनके विक्रय किए जाने की भी पुष्टि हुई।

    किसानों के हितों और फसल सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर कृषि केन्द्र को सील कर दिया है। विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली, अवैध या संदेहास्पद कृषि आदान सामग्री की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.