Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    August 9, 2026

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    August 9, 2026

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में हाउस लीज, लाइसेंस आवास और रिटेंशन नीति में बदलाव के साथ आवास खाली करने के नोटिस जारी किए जाने के विरोध में शनिवार शाम युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। भिलाई बचाओ के पोस्टर और बैनर लेकर बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्गा चौक पहुंचे और बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    मुर्गा चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुर्गा चौक से आगे कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पहला बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर पुलिस और सीआईएसएफ ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में अलग-अलग सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

    देवेंद्र यादव ने साधा बीएसपी प्रबंधन पर निशाना

    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भिलाई की बसावट को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    ‘टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने देंगे’

    विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 हजार से अधिक आवासों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास खाली कराने के बाद इन्हें किसी निजी संस्था को देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने दिया जाएगा और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

    प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और आवासधारियों ने बीएसपी प्रबंधन की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों से जुड़े फैसलों को वापस लेने की मांग की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

    सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

    संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.