Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज

    August 10, 2026

    डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    August 10, 2026

    700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज
    • डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल
    • 700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब
    • विश्व आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में निकाली रैली
    • रायपुर में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, शराब पिलाकर आरोपियों ने दो बार की दरिंदगी
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    700 शिक्षकों के तबादले पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा सरकार को; BJP विधायक ने दिया जवाब

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए जाने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। बिना स्पष्ट तबादला नीति के इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए तबादलों को जरूरत और आवेदन के आधार पर लिया गया फैसला बताया है।

    दीपक बैज बोले- ‘ट्रांसफर उद्योग बनाया जा रहा’

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ट्रांसफर करना ही था तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किया जाना चाहिए था।

    बैज ने आरोप लगाया कि शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अब तबादला सूची जारी करने का उद्देश्य केवल वसूली और पैसे कमाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तबादले को एक तरह का ‘उद्योग’ बनाया जा रहा है।

    कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

    पुरंदर मिश्रा ने किया पलटवार

    दीपक बैज के आरोपों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता थी और जिन लोगों के आवेदन आए थे, उनका परीक्षण करने के बाद शिक्षा विभाग ने तबादले किए हैं।

    पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सरकार किसी भी तबादले के लिए दीपक बैज से पूछे। उन्होंने कहा कि “जो आवश्यकता थी, जो आवेदन था, तब शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर किया है।”

    ‘कांग्रेस के कार्यकाल में इंडस्ट्रीज चलती थीं’

    भाजपा विधायक ने कांग्रेस के कार्यकाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय ‘इंडस्ट्रीज’ चलती थीं, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रक्रिया के तहत आवेदन लिए जाते हैं, उनका परीक्षण होता है और उसके बाद निर्णय किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार के सामने जो आवेदन और आवश्यकता आती है, उसी के आधार पर तबादले का फैसला किया जाता है।

    करीब 700 शिक्षकों के तबादले से उठा विवाद

    बता दें कि शिक्षा विभाग ने शनिवार को करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए हैं। इन तबादलों को लेकर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि प्रदेश में नियमित तबादला नीति के तहत प्रक्रिया नहीं चल रही है।

    तबादला सूची जारी होने के बाद शिक्षकों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर तबादले किस आधार पर किए गए और आवेदन की प्रक्रिया क्या रही। वहीं, सरकार की ओर से इसे आवश्यकता और प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद लिया गया फैसला बताया जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की लोक कला, पंडवानी से हुआ IHC लोक संगीत सम्मेलन का आगाज

    डिजिटल ठगी से बचाव और मानसिक शांति का प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU की नई पहल

    विश्व आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में निकाली रैली

    रायपुर में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, शराब पिलाकर आरोपियों ने दो बार की दरिंदगी

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.