Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    EOW का बड़ा एक्शन: पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान

    August 14, 2026

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश

    August 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • EOW का बड़ा एक्शन: पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान
    • 21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
    • छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी
    • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की मुलाकात, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन
    • दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, राष्ट्र-समाज के योगदान को किया याद
    • विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, August 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्टडी लीव लेकर पढ़ाई कर चुके कर्मचारियों को झटका, हाईकोर्ट ने दोबारा NOC की याचिका खारिज की

    स्टडी लीव लेकर पढ़ाई कर चुके कर्मचारियों को झटका, हाईकोर्ट ने दोबारा NOC की याचिका खारिज की

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 14, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के उच्च शिक्षा के लिए अध्ययन अवकाश और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी पहले ही स्टडी लीव लेकर विभागीय कोटे से उच्च शिक्षा का लाभ उठा चुके हैं, वे दोबारा इसी आधार पर अवकाश या NOC पाने का कानूनी अधिकार नहीं जता सकते।

    यह फैसला चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स सोमलता साहू, मंजू शर्मा और रुखमणी धर दीवान की याचिकाओं पर सुनाया गया। तीनों की नियुक्ति वर्ष 2008 में स्टाफ नर्स के पद पर हुई थी। बाद में उन्होंने अध्ययन अवकाश लेकर पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग का कोर्स पूरा किया और डेमोस्ट्रेटर के पद पर पदोन्नति भी प्राप्त की।

    MSc नर्सिंग के लिए मांगी थी NOC

    तीनों कर्मचारियों ने हाल ही में एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से बिना वेतन के असाधारण अवकाश और NOC देने का अनुरोध किया। विभाग ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया।

    याचिकाओं की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2019 के प्रावधानों का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि विभागीय कोटे के माध्यम से उच्च शिक्षा का लाभ पहले ही प्राप्त कर चुके कर्मचारी दोबारा उसी व्यवस्था के तहत प्रवेश के पात्र नहीं हैं।

    NOC और असाधारण अवकाश अधिकार नहीं

    हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए बिना वेतन का असाधारण अवकाश या NOC प्राप्त करना कर्मचारी का वैधानिक अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में निर्णय विभाग की प्रशासनिक आवश्यकताओं और सेवा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है।

    कोर्ट ने इन आधारों पर तीनों स्टाफ नर्सों की याचिकाएं खारिज कर दीं। फैसले से शासकीय सेवा में कार्यरत उन कर्मचारियों के लिए स्थिति स्पष्ट हो गई है, जो विभागीय कोटे के माध्यम से पहले ही उच्च शिक्षा का लाभ ले चुके हैं और दोबारा इसी सुविधा की मांग कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    EOW का बड़ा एक्शन: पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का चालान पेश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा

    छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति, आदेश जारी

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की मुलाकात, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.