Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी को गृह जिले में पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल के पक्ष में दिया आदेश

    September 15, 2026

    7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कल भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Lite

    September 15, 2026

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी को गृह जिले में पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल के पक्ष में दिया आदेश
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कल भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Lite
    • CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे
    • ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    • PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े
    • नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 14, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। किसानों तक पहुंचने वाले खाद, बीज और कीटनाशक सामाग्री में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बिना प्राधिकार के कारोबार किया जा रहा था. वहीं कुछ संस्थानों में एक्सपायरी कीटनाशक मिली. औचक निरीक्षण के दौरान गोदामों से भंडारण संबंधी बॉक्स, स्टीकर और सील जैसी सामान बरामद किया गया है.

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.  जांच के बाद तीन व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं 9 संस्थानों के विक्रय पर प्रतिबंध और 3 गोदाम को सील कर दिया गया है. वहीं एक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. राज्य और जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल ने प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण किया. रायपुर जिले में मेसर्स पुलकित बायोफर्टिलाइजर, हरियाणा और रविन्द्र कुमार मित्तल को बिना प्राधिकार पत्र के बीज और उर्वरक का व्यापार किए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई.

    इसके अलावा एकॉन क्रॉप साइंसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमिरॉन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, डेक्सीस एग्रो सॉल्यूशन, भास्कर कृषि केंद्र, अभनपुर कृषि केंद्र और सोपन एग्री केयर प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी अलग-अलग अनियमितताओं के चलते बिक्री प्रतिबंध और नोटिस की कार्रवाई की गई है. वहीं निधि मार्केटिंग सीएंडएफ, उरकुरा से जुड़े कुछ प्रतिष्ठानों में कृषि उत्पादों के भंडारण में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया गया.

    गोदाम से बॉक्स-स्टीकर बरामद

    जांच के दौरान भंडारण से संबंधित बॉक्स, स्टीकर और सील जैसी सामग्री मिलने पर गोदाम सील कर दिया गया. इसके अलावा निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर आरडी इंटरप्राइजेस और डीसी इंटरप्राइजेस के विक्रय केंद्र भी सील किए गए हैं.

    उप संचालक कृषि ने बताया कि स्पष्टीकरण पर संबंधितों द्वारा पक्ष रखे जाने के बाद उर्वरक में अनियमितता पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एंव आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कीटनाशी उत्पादों में अनियमितता पर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी को गृह जिले में पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल के पक्ष में दिया आदेश

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.