Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    September 15, 2026

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे
    • ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    • PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े
    • नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 15, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं. ED के मुताबिक, बोरघरिया को सात दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी का दावा है कि CGPSC की 2020 और 2021 की परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक, उम्मीदवारों से अवैध रकम की वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच में बोरघरिया की भूमिका सामने आई है.

    ED के मुताबिक, मामले की जांच की शुरुआत EOW रायपुर में दर्ज FIR के आधार पर हुई थी. इसी मामले में CBI भी जांच कर चुकी है और तत्कालीन PSC अध्यक्ष समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. जांच एजेंसी का दावा है कि उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC परीक्षा-2021 के कई उम्मीदवारों से कथित तौर पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध रकम जुटाई. आरोप है कि उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और परीक्षा में चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर यह रकम ली गई.

    ED के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए. एजेंसी का दावा है कि उम्मीदवारों को रायपुर के सिद्धि विनायक मैरिज पैलेस ले जाया गया, जहां प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आई. इसके बाद मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों के आधार पर कथित तौर पर कोचिंग देने के लिए उम्मीदवारों को महासमुंद जिले के बारनवापारा अभयारण्य के आसपास स्थित एक सैंक्चुअरी रिजॉर्ट ले जाने का भी आरोप है. अब इस पूरे मामले में चेतन बोरघरिया की भूमिका को लेकर भी ED ने बड़ा दावा किया है.

    बोरघरिया के खाते में 66 लाख 64 हजार रुपए का लेन-देन

    ED के मुताबिक, संबंधित अवधि के दौरान बोरघरिया के बैंक खाते में 170 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 66 लाख 64 हजार रुपये जमा हुए. एजेंसी ने एक सितंबर को बोरघरिया से जुड़े परिसरों में दबिश दी थी और तलाशी के दौरान मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए. ED का कहना है कि इन डिजिटल उपकरणों से बोरघरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच कथित बातचीत सामने आई है. एजेंसी के मुताबिक, इन बातचीत में रकम की वापसी और भुगतान की मांग से जुड़ी बातें मिली हैं.

    OPC के जरिए वित्तीय लेन-देन की मिली जानकारी

    जांच में मेसर्स फ़िगरकेव ई-कॉम (OPC) प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हुए वित्तीय लेन-देन की भी जानकारी सामने आने की बात ED ने कही है. एजेंसी का आरोप है कि इस कंपनी का इस्तेमाल कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन को जमा करने और अलग-अलग लेन-देन के जरिए घुमाने के लिए किया गया. ED के मुताबिक, डिजिटल साक्ष्यों, बैंक लेन-देन और जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर चेतन बोरघरिया को अपराध से अर्जित धन के कथित अधिग्रहण, कब्जे और इस्तेमाल से जुड़ी गतिविधियों में शामिल पाया गया है.

    सात दिन की ED कस्टडी में है बोरघरिया

    फिलहाल चेतन बोरघरिया सात दिन की ED कस्टडी में है और एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है. हालांकि ED ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच पूरी होने और अदालत में आरोपों के परीक्षण के बाद ही पूरे मामले की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी. CGPSC घोटाले की जांच में अब ED के इन खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

    ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.