Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान
    • छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी
    • ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा
    • छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव
    • MP में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 351 बसों को CM डॉ. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
    • दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा
    • मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा

    ACB अधिकारी बनकर घर में घुसने और धमकाने का मामला, धमतरी पुलिस ने फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन रुद्री में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ आरोपी खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनधिकृत रूप से घुस आए। आरोपियों ने प्रार्थी को गोली मारने की धमकी दी और घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में धारा 335 और 309(4) बीएनएस भी जोड़ी गई।

    दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    मामले में पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें रामचंद देवांगन (40 वर्ष) निवासी जल विहार कॉलोनी, रुद्री और नागेंद्र पटेल (34 वर्ष) निवासी पटना, जिला कोरिया शामिल हैं। दोनों को 29 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था।

    फरार आरोपी को बैकुंठपुर से पकड़ा

    मामले में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया को रुद्री पुलिस ने 22 सितंबर को बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह कार्रवाई धमतरी एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी सिविल लाइन रुद्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सुझाव

    दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को दोनों केस में उम्रकैद की सजा

    मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग का आरोप, NIA कोर्ट ने महिला माओवादी को किया बरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.