Khabarwaad Kanker.शनिवार 16 मार्च को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कर ली गई है। मारे गए वर्दीधारी नक्सली की पहचान नक्सल कमांडर मनकेर के रूप में की गई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने मुठभेड़ को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
Read Also: https://khabarwaad.com/eow-tightened-its-grip-against-former-chief-minister-bhupesh-baghel-fir-registered-under-7-sections
कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने बताया की शनिवार को कोइलीबेडा और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे ककनार, गोमे, गत्ताकाल के जंगलों में नक्सली लीडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर बीएसएफ और डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। काकनार के जंगल में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गया था। जिसकी शिनाख्त नक्सल कमांडर मानकेर के रूप में हुई है।
Read Also: https://khabarwaad.com/cartridges-and-a-threatening-letter-were-found-in-the-sweets-box-found-by-the-businessman-then
8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मिलेट्री नंबर 5 से मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक ने बताया की कोइलीबेड़ा नक्सलियों की बटालियन नंबर पांच काफी एक्टिव है। कल की मुठभेड़ भी नक्सलियों की बटालियन नंबर 5 से हुई है। यह दूसरी मुठभेड़ है जिसमे सफलता मिली है। जिसमे 8 लाख ईनामी नक्सली कमांडर मनकेर मारा गया है।
भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ बिजीएल देशी लॉन्चर, 9 नग बिजीएल सेल, 12 बोर राउंड 11 नग, 303 राउंड 1 नग, वॉकी टॉकी, नक्सलियों की वर्दी सहित सहित अन्य दैनिक नक्सल सामाग्री बरामद किया है।




