Khabarwaad Raipur. लोकसभा चुनाव से पहले जांच तेज हो गई है। गुरुवार को एक व्यक्ति से 40 लाख रुपए जब्त किए गए। कोतवाली थाने की पुलिस सदर बाजार अंबा देवी मंदिर के सामने गली में संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास रखे ब्राउन बैग से 40 लाख रुपए कैश मिले।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार अंबा देवी मंदिर के सामने गली में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे टीम द्वारा रोककर हाथ में रखें ब्राउन बैग को चेक करने पर 40 लाख रुपए नगदी रखा मिला।
टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कियाा गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम चालीस लाख रूपये थाना सिटी कोतवाली में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ेे:
दुर्ग पद्मनाभपुर हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, मृतक के ही दोस्त निकले हत्यारे, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में BSP सभी 11 सीटों में उतारेगी प्रत्याशी, दो सीट पर की नाम की घोषणा
ईयरबड्स ब्लास्ट में घायल हुआ बच्चा, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा हादसा




