Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होलिका दहन की अग्नि और धुआं होता है रहस्यमयी, पता चलता है भविष्य का हाल

    होलिका दहन की अग्नि और धुआं होता है रहस्यमयी, पता चलता है भविष्य का हाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 23, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read
    खेला जाता है धूमधाम से रंग लेकिन नहीं होता होलिका दहन! कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
    खेला जाता है धूमधाम से रंग लेकिन नहीं होता होलिका दहन! कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

    Khabarwaad National Desk: 24 मार्च 2024 को होलिका दहन के बाद पूरे देश में होली का त्योहार मनाने की शुरुआत हो जाएगी. होलिका दहन मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, साथ ही यह भी कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि और उसका धुआं आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ बताता है. जी हां शास्त्रों के अनुसार होलिका की अग्नि से उठने वाली लौ और धुआं यह बताता है कि इस साल पूरे राज्य और देश का भविष्य शुभ होगा या अशुभ.

    Read Also: पूर्व सीएम के करीबी नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा….पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

    होलिका दहन की अग्नि देती है यह संकेत

    होलिका दहन के बाद अग्नि से उठने वाली लौ और धुंए की दिशा से पूरे देश के लिए सालभर का पूर्वानुमान लगाया जाता है. होलिका दहन की अग्नि की दिशा से पता चलता है कि आने वाले समय में देश की कारोबार, वित्तीय स्थिति, खेती-कृषि और आपदाओं आदि को लेकर देश की स्थिति कैसी रहेगी. शास्त्रों के अनुसार यदि होलिका दहन की अग्नि सीधी ऊपर की ओर उठती है, तो इसे देश के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. इस स्थिति का यह संकेत होता है कि पूरा साल बहुत ही बेहतरीन बितेगा. आइए जानते हैं कि अग्नि की लौ का अन्य दिशाओं में जाने के क्या संकेत होते हैं.

    Read Also: साहू नेता के साथ गाली-गलौज करने का मामला पकड़ा तूल, दूसरे दिन थाना किया घेराव… समाज ने कहा – बीजेपी कार्यकर्ताओं की हो गिरफ़्तारी 

    पश्चिम दिशा का प्रभाव

    होलिका दहन के समय अगर अग्नि की लौ और धुआं पश्चिम दिशा की ओर जाने लगे या होलिका दहन के समय पश्चिम दिशा की ओर हवा चले तो यह भी साल भर के लिए अच्छा संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसी स्थिति में लोगों में प्रेम और सौहार्द की भावना उत्पन्न होती है. साथ ही देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिलती है.

    उत्तर दिशा का प्रभाव

    होलिका दहन के समय यदि होलिका से उठने वाली अग्नि की लौ और धुआं उत्तर दिशा की ओर जाने लगता है, तो इसका यह संकेत माना जाता है कि ऐसी स्थिति में कृषि और फसल के पैदावार अच्छी होती है और अनाज की वृद्धि होती है.

    पूर्व दिशा का प्रभाव

    होलिका दहन के बाद अगर अग्नि की लपटें या धुआं पूर्व दिशा की ओर चल रही हवा की ओर उठे, तो इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि धर्म, अध्यात्म, शिक्षा और रोजगार आदि जैसे क्षेत्रों में इस साल उन्नति हो सकती है. साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी इस दिशा में लौ का उठना अच्छा होता है.

    दक्षिण दिशा का प्रभाव

    होलिका दहन के समय यदि होलिका से उठने वाली अग्नि की लौ और धुआं दक्षिण दिशा की ओर जाने लगे या होलिका दहन के समय हवा दक्षिण दिशा की ओर चल रही हो, तो इसका यह अर्थ निकाला जाता है कि ऐसी परिस्थिति में राज्य की सत्ता भंग और दुर्भिक्ष की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं यानी यह देश में अशांति, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े, आपराधिक मामले आदि को दर्शाती है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ankita singh holika dahan me holika holika aur prahlad ki kahani holika dahan holika dahan 2023 holika dahan 2024 holika dahan 2024 kitni tarikh ko hai holika dahan drawing holika dahan kab hai 2024 holika dahan kab karen holika dahan ki kahani holika dahan me holika dahan me ankita singh holika dahan puja holika dahan puja vidhi holika dahan puja vidhi mantra holika dahan pujan samagri holika dahan story holika dahan video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.