Khabarwaad raigadh। तारापुर गोदाम से 110 नग एलपीजी सिलिंडर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना कोतरारोड़ क्षेत्र का है
Read Also: ईडी की कस्टडी से CM केजरीवाल ने जारी किया पहला ऑर्डर, दिल्ली में अब ‘जेल से चली सरकार’!
जानकारी के मुताबिक एचपी गैस गोदाम के संचालक ने 17 जनवरी को तारापुर गोदाम से 110 नग एलपीजी सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए से अधिक थी। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी दरमियान कोतरारोड़ पुलिस को उक्त चोरी में संबलपुर ओड़िसा के आशीष सिंह, डेनियल मुंडा केरकेट्टा, देवशीष सेनापति द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिली. आरोपियों को 15 जनवरी को थाना आंताबिरा जिला बरगढ़ पुलिस ने चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जिला जेल बरगढ़ दाखिल किया था.
Read Also: हुड़दंग करने वाले सावधान! सख्ती से निपटेगी महासमुंद पुलिस, शहर में किया पैदल मार्च
कोतरारोड़ पुलिस को जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम न्यायालय आंताबिरा में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट जारी कर रायगढ़ लाया गया, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।




