Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एमए स्टूडेंट के पास पहुंचा 46 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, पढाई छोड़कर अब दफ्तरों के लगा रहा है चक्कर

    एमए स्टूडेंट के पास पहुंचा 46 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, पढाई छोड़कर अब दफ्तरों के लगा रहा है चक्कर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 29, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read
    एमए स्टूडेंट के पास पहुंचा 46 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, पढाई छोड़कर अब दफ्तरों के लगा रहा है चक्कर
    एमए स्टूडेंट के पास पहुंचा 46 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, पढाई छोड़कर अब दफ्तरों के लगा रहा है चक्कर

    Khabarwaad National Desk: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एमए के एक स्टूडेंट की नींद हराम है. पूरी तरह से बेरोजगार इस छात्र को आयकर विभागद्वारा नोटिस भेजकर पूछा है कि आपने 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का जो लेनदेन किया है उसका विवरण दीजिए. छात्र को इस लेनदेन का पता ही तब चला जब उसे आयकर विभाग का यह नोटिस मिला. आयकर अफसरों ने उस पर आयकर चोरी का आरोप लगाया है जबकि उसकी समझ ही नहीं आ रहा कि उसके नाम पर यह कारोबार कौन कर रहा है.

    उसकी परीक्षाएं (Exams) होने वाली है, लेकिन वह पढ़ाई छोडक़र आयकर और पुलिस दफ्तर के चक्कर काटते हुए घूम रहा है. माना जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसके पैन कार्ड के नाम पर कोई व्यापार किया है और लपेटे में यह छात्र आ गया है. छात्र ने एसपी ऑफिस में भी इस फ्रॉड की शिकायत की है.

    ये है पूरा मामला

    ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर का रहने वाला प्रमोद दंडोतिया जीवाजी विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी (MA in English) की पढ़ाई कर रहा है. उसका कहना है कि वह अपनी फीस आदि जमा करने के लिए कई बार पैन कार्ड का इस्तेमाल कर चुका है. छात्र ने आशंका जताई है कि किसी ने उसके पैन कार्ड की कॉपी कर उससे गलत तरीक़े से कोई फर्म बना ली और उसके आधार पर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया है. यह फर्में दिल्ली और पुणे में कार्यरत बताई गई हैं.

    इस मामले में एक बात यह भी खास है कि 3 सालों के दौरान छात्र के पास न तो उसके अकाउंट में कोई पैसा आया न ही पैसा गया है. बहुत सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाला प्रमोद दंडोतिया करोड़ों के लेनदेन में अपने नाम का इनकम टैक्स का नोटिस मिलते ही भौंचक्का रह गया है. छात्र के पास 27 जनवरी को पहली बार इनकम टैक्स का नोटिस आया था इसके बाद वह इनकम टैक्स, जीएसटी डिपार्टमेंट, कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की है.

    यह छात्र 29 मार्च शुक्रवार को भी क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी सियाज के एम के पास पहुंचा और अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया. छात्र को पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने को कहा है. वहीं आयकर विभाग के अफसर ने छात्रा को पुलिस के पास जाकर अपने साथ हुए फ्रॉड की प्राथमिकी की दर्ज करा कर उसकी प्रति डिपार्टमेंट में जमा कराने को कहा है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj tak news aajtak news bhopal news breaking news cg today news chunav news gwalior news hindi news khargone news latest news latest news in mp live news mp cabinet news mp chunav news mp election news mp farmers news mp kisan news mp live news mp news mp news live mp today news news news in hindi news mp live news today news video news18 news18 mp cg news18mp today news top news up news in hindi up today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.