Khabarwaad National Desk: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को जेल से निकले अभी चंद दिन ही हुए हैं कि उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज कर दी गई है. इस मामले में सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी शामिल है. बता दें कि उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं और पिछले कुछ समय के अंदर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई ये तीसरी शिकायत है. दोनों के खिलाफ सांपों का गलत इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है. पिछले कुछ समय में दिल्ली एनसीआर में ये एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई तीसरी शिकायत है. हाल ही में वे 7 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आए और उन्होंने इस दौरान कहा कि जो हो गया वो हो गया. वे अब नए सिरे से जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं.
मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट मनोज कुमार राणा ने इसपर बात करते हुए कहा- शिकायतकर्ता के प्वाइंट्स को सुनकर और फाइल की पूरी तरह से जांच करने के बाद ये नतीजा निकला है कि शिकायत से अपराध का खुलासा हो रहा है और ये मामला पूरी तरह से पुलिस को सौंपने लायक है. इसकी सत्यता का आकलन केवल निष्पक्ष जांच के जरिए ही किया जा सकता है.
Read Also: उम्र 74 साल, 7 बच्चे और फिर शादी को तैयार ये सांसद
पिछले दोनों मामले में मिली जमानत
बता दें कि इससे पहले एल्विश यादव को दो मामले में राहत मिल गई है. 17 मार्च को उन्हें रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में उन्हें 22 मार्च को छुट्टी भी मिल गई थी. इसके अगले ही दिन एल्विश को यूट्यूबर सागर संग मारपीट के मामले में भूी कोर्ट से राहत मिल गई थी.
Read Also: BJP ने किया घोषणा पत्र समिति का गठन, राजनाथ सिंह होंगे अध्यक्ष, जानें और कौन-कौन शामिल हैं




