Khabarwaad National Desk: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. इस साल गर्मियों में यात्रा की मांग में अनुमानित वृद्धि को देखते हुए रेल मंत्रालय अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या में 43 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रहा है.मंत्रालय ने यह फैसला पीआरएस सिस्टम में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के विवरण के अलावा मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से मिली सूचनाओं के आधार पर लिया है.
Read also: कलेक्टर ने 144 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
इससे अधिक यात्रियों को अपने डेस्टिनेशन तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी. रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और गर्मियों के दौरान यात्रा की मांग में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए रेलवे गर्मी के मौसम में ट्रेनों के रिकॉर्ड 9,111 फेरों का संचालन करने जा रहा है.
Read also: बड़ी कार्रवाई: अशोका बिरयानी की सभी ब्रांच सील, गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर पीड़ित परिवार को होटल प्रबंधन 15 लाख मुआवजा देने हुआ राजी
मंत्रालय ने कहा, “यह 2023 की गर्मियों की तुलना में पर्याप्त वृद्धि को दर्शाती है जब कुल 6,369 अतिरिक्त ट्रेनों की पेशकश की गई थी. इस तरह ट्रेनों के फेरों की संख्या में 2742 की बढ़ोतरी हुई है जो यात्रियों की मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.”




