Khabarwaad korba: मोबाइल पर तीन तलाक की रिकार्डिंग कर पत्नी को भेज कर तलाक दे दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Read also: बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान ..कहा – बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…
जानकारी के मुताबिक काशीनगर की रहने वाली एक युवती का निकाह 11 साल पहले ओडिशा के कटक में रहने वाले अफजल के साथ हुआ था। युवती का कहना है कि निकाह के पहले से ही अफजल बारी शराब पीता था, इसकी जानकारी पीड़िता या उसके परिवार को नहीं थी। ससुराल पहुंचने पर पीड़िता को अफजल प्रताड़ित कर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। इससे तंग होकर उसने विरोध किया, तो उसने फोन पर रिकार्डिंग भेजकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।




