Khabarwaad Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पानी की टंकी के हाथ-पैर धोने गई थी। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
Read Also:26 अप्रैल को बेमेतरा दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 22 अप्रैल को पूंजीपथरा थाना में सिकन्दर कुमार भारती (22) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसकी बेटी 22 अप्रैल की शाम को कॉलोनी के पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई थी। जहां से आरोपी युवक सिकन्दर भारती उसे अपने कमरे में गया और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिये तराईमाल में दबिश दी। आरोपी सिकन्दर कुमार भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया है। जिसकी विधिवत गिरफ्तारी कर कल आरोपी को आज ज्यूडिसियल रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।




