Khabarwaad Bemetara: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। और दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी विजय बघेल के पक्ष मे चुनाव प्रचार करेंगे l
Read also: जगदलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, डर के चलते घर से बाहर भागे लोग
जिसके लिए आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम स्थल बेसिक स्कूल मैदान का निरीक्षण कर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के समुचित व्यवस्था,को लेकर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश दिए l इस दौरान लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल , संजय बघेल, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,हर्ष तिवारी, राकेश मोहन, विकास घरडे, अजय तिवारी, नीलू राजपूत, राजीव चौबे, मोंटी साहू, रेवा राम निषाद, राजू देवांगन,विकाश तम्बोली, रोहित साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे l




