Khabarwaad Raipur: वंदना ग्लोबल सिलतरा में बुधवार को गर्म राखड़ की चपेट में आकर कई मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर मोहित यादव की मौत हो गई।
Read also: पैसा डबल करने के नाम पर हुई लाखों की ठगी.. पुलिस से सहायता नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार..
वंदना ग्लोबल में एक मजदूर की मौत के बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के परिवार को श्रम नियमों के अधीन मुआवजा व क्षतिपूर्ति के लिए आनाकानी करने पर पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से संपर्क किया। जिसके बाद भारी संख्या में सेनानी पहुंचे और जवाबदारों से बात करने की कोशिश की। लेकिन तब तक भारी संख्या में पुलिस बल ने वंदना ग्लोबल के मुख्य द्वार को घेर चुकी थी।
Read also: जवानों को मिली सफलता, दो महिला समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त
कंपनी ने दिया 17 लाख रुपये का मुआवजा
सेना के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के जवाबदारोंं से बात की तब जाकर कहीं मृतक के परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा राशि तत्काल दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात तय हुई है। पीड़ित परिवार ने सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।




