Khabarwaad Bemetra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा पहुँचे। जहां नगर के बेसिक स्कूल खेल मैदान में आम सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान की अपील की है। वही मंच से कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा है और पूर्व की भूपेश सरकार को भ्रष्टाचार में संलिप्त बताया है। वही मंच में 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है.
Read also: बेटे की जुएं के लत ने मां-बाप को बनाया कर्जदार, मामला पहुंचा थाना
मंच से अमित शाह ने ग्रस्त हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के कारण नक्सलवाद को पनपने दिया है छत्तीसगढ़ में जमकर घोटाला हुआ है गोबर तक का घोटाला प्रदेश में भूपेश की सरकार के द्वारा किया गया है.. प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी हालत है की भूपेश दुर्ग लोकसभा छोड़कर राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं… बीजेपी ने भ्रष्टाचार को समाप्त किया है आगे हम नक्सलवाद को भी समाप्त करेंगे। वही अमित शाह के कार्यक्रम में लगभग 300 कांग्रेसी लोगों ने बीजेपी ज्वाइन किया है




