Khabarwaad National: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में नाली सिंध नदी में एक यात्रियों से भरी टवेरा SUV गिर गई. इस हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
Read also : 600 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 14 तस्कर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि टवेरा जब नदी में जा गिरी उस वक्त उसमें 9 लोग बैठे हुए थे. फिलहाल लापता लोगों के रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है.
Read also: चुनाव के दिन मतदान केंद्र में मारपीट का मामला, 5 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार




