KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 52वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे से होगा। RCB पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। आज अगर टीम हारी तो IPL में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर- अनुज रावत, महिपाल लोमरोर
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद और मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर – उमेश यादव, दर्शन नालकंडे




