Khabarwaad Raipur। राजधानी के सदर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती एक टोयोटा कार में आग लग गई। कार में सवार दंपत्ति तुरंत बाहर निकले, जिनसे उनकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि आग लगने से सड़क पर लंबा जाम लग गया।
Read also: चुनावी समर में कौन नेता कहा, आज के दिन क्या होने वाला है खास, जानिए एक क्लिक में यहां
इसकी सुचना दमकल वाहन और डायल 112 की टीम को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आस पास के स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से इंजन समेत आधी कार बुरी तरह जल गई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Read also: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के क्या हैं नए रेट




