KHABARWAAD RAIPUR. भाजपा प्रचार प्रसार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रेल मंत्री आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जेपी नड्डा सूरजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा सरगुजा से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रायपुर में प्रचार प्रसार करेंगे और प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे, जो सूरजपुर और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलों में होंगी। रायपुर से सुबह 10:35 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:40 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
भूपेश बघेल का दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, और बेमेतरा जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे कसडोल, मालखरौदा, और दगौरी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और बेमेतरा जिले के बेरला में रोड शो करेंगे, शाम 5:15 बजे भिलाई वापस लौटेंगे।
Read Also- भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा: लगी आग, प्रबंधन को लाखों का नुकसान
पीसीसी चीफ दीपक बैज का कार्यक्रम
पीसीसी चीफ दीपक बैज राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेंगे, फिर बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बलौदाबाजार के डोंगरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और शाम 4:30 बजे रायपुर वापस पहुचेंगे।
डिप्टी सीएम अरुण साव का दौरा
डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली जिले के दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने लोरमी विधानसभा के पांच गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेगे, ग्राम सुकली में युवा चौपाल में भी हिस्सा लेंगे, और शोभा वाटिका में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में भाग लेंगे।
आज थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. वहीं छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. आज तीसरे चरण के लिए शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा बलों की 202 कंपनियां बुलाई गई है. तीसरे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान दल रवाना होंगे।




