Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    August 2, 2026

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    August 2, 2026

    IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    • भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार
    • IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    • अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रायगढ़ डबल मर्डर केस: तीन साल बाद चार दोषियों को दो-दो आजीवन कारावास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 2, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में स्क्रैप (लोहा) चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशालीनगर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष और कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले में अब तक जीएम, एजीएम समेत कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बीएसपी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने भी सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर अपने सात जवानों को निलंबित कर दिया है।

    पुलिस के मुताबिक, भास्कर मुदलियार के वाहन लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के भीतर संचालित हो रहे थे। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर उनकी संदिग्ध भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि स्क्रैप चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और आगे भी अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

    जांच में सामने आया है कि भास्कर मुदलियार के वाहन मुख्य आरोपी संजय सिंह के माध्यम से प्लांट के भीतर फ्लू डस्ट के परिवहन के लिए लगाए गए थे। इन वाहनों का उपयोग फ्लू डस्ट लाने के लिए किया जाता था, लेकिन पुलिस के अनुसार इसी की आड़ में पिछले कुछ महीनों से स्क्रैप की चोरी भी की जा रही थी। इससे पहले भी पुलिस ने भास्कर मुदलियार से पूछताछ की थी, लेकिन तब उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था।

    मामले में ठेकेदार हिमांशु खंडेलवाल और गिरीश खंडेलवाल अब भी फरार हैं। पुलिस ने उनके 12 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

    26 मई को हुआ था मामले का खुलासा

    स्क्रैप चोरी के इस मामले का खुलासा 26 मई 2026 को हुआ था, जब पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री बरामद की गई थी।

    पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल किए जा रहे कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त किए गए सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसमें लगभग 90 लाख रुपये का लौह स्क्रैप शामिल था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायगढ़ डबल मर्डर केस: तीन साल बाद चार दोषियों को दो-दो आजीवन कारावास

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.