Khabarwaad Durg: जिले में तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी सवार महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से कार सवार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा भिलाई के सेक्टर-1 स्थित एसबीआई बैंक के सामने का है।
Read Also: अक्षय तृतीया पर केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
जानकारी के मुताबिक भिलाई के सेक्टर- 1 स्थित एसबीआई बैंक के सामने से तेज रफ्तार कार चालक पावर हाउस की ओर जा रहा था। वहीं स्कूटी सवार दो महिलाएं भी उसी ओर जा रही थीं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो दिया और पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
Read Also: बाइक सवार युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, वारदात को अंजाम देकर भाग निकले आरोपी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। तुरंत आसपास के लोगों ने उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। भट्टी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि कार चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।




