Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार

    सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 11, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत छत्तीसगढ़ के मंत्रियों,विधायकों और सांसदों ने ओडशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं। वहां पर पार्टी का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है। भाजपा के मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी ओड़िशा और झारखंड में भाजपा की जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।

    Read Also-  यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

    बीजेपी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक शुक्ला ने बताया कि ओड़िशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, भाजपा पदाधिकारी कमल खिलाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री साव, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी व टंकराम वर्मा, सांसदगण सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय, चुन्नीलाल साहू, विधायकगण राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा, गुरु खुशवंत साहेब व संपत अग्रवाल, पूर्व विधायकगण शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल व श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद द्वय दिनेश कश्यप, व चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ओड़िशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं।

    Read Also-  चलती बाइक पर प्रेमी युगल का रोमांटिक स्टंट का वीडियो वाइरल, SP ने पकड़ा, चालान भी काटा

    सीएम साय ने चुनावी सभा में कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया है। हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी। जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में और माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं। इसके साथ ही सीएम ने ओडिशा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर, सिमडेगा जिले के कुरडेग और गुमला जिले के चैनपुर में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

    Read Also-  मसालों में कैंसरकारक केमिकल पर सरकार सख्त, एक्सपोर्टर्स को अब करना होगा यह काम

    जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार को घेरते हुए साय ने कहा कि झारखंड की धरती खनिज संसाधन, वन संसाधन, उपजाऊ मिट्टी से भरपूर है। झारखंड में आयरन ओर का सबसे बड़ा डिपो है। लेकिन झारखंड की गठबंधन सरकार ने यहाँ के बेटे-बेटियों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। यहाँ के लाखों युवाओं को रोजगार देने की जगह संसाधनों को जमकर लूटा। ऐसे लोगों से सचेत रहना है, लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखाना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aajtak news breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg latest news today cg news cg news live cg raipur news cg weather news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest news today chhattisgarh news chhattisgarh news 01 may 2024 g news hindi news latest news latest news in cg live news mp breaking news mp news news news18 mp cg suraj mehar cg news today news top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.