Khabarwaad Pendra: जिले में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना गौरेला के सारबहरा क्षेत्र की है।
Read Also: दिल दहला देने वाली घटना: महिला सरपंच ने मासूम बच्ची जंगल में छोड़ा, भूख-प्यास से तड़पकर तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिकआरोपी शिक्षक का नाम महेंद्र सोनी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह कक्षा सातवीं की छात्रा थी, तब से आरोपी शिक्षक उसके सथ छेड़छाड़ करता था। किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी देता था। डर की वजह से छात्रा अपने साथ हो रही घटना को किसी को नहीं बताया। जब छात्रा बालिग हुई तो शादी का झांसा देकर शिक्षक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई।
Read Also: ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट, कहा- नहीं बंद हुआ गिट्टी खदान तो ट्रकों को लगा देंगे आग
उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 376, 190, 294, 342, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इधर, षिकायत दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।




