Khabarwaad Mahasamund: जिले के पिथौरा शहर में तीन व्यापारियों के यहां आईटी ने छापामार कार्यवही की है। दो ज्वेलर्स और एक फैंसी स्टोर्स संचालक के यहां टीम ने आज तड़के दबिश दी। इस दौरान टीम घर के अंदर पहुंचकर कागजातों की जांच की।
Read Also: CG Weather: आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार, 24 घंटे में गिरेगा पारा
ऋंगारिका ज्वेलर्स में इससे पहले भी जमीन जायदाद खरीदी बिक्री की शिकायत आईटी को पहले भी मिली थी, जिस पर टीम पहले भी दबिश दे चुकी है। लेकिन दो जगहों पर आईटी ने पहली बार दबिश दी है। संक्षिप्त रुप से अभी जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना पर महासमुंद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। इस मामले में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई है।
Read Also: CG Weather: आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार, 24 घंटे में गिरेगा पारा
वहीं आईटी की दबिश के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। इस छापामार कार्यवाही में एक व्यापारी के घर से करोड़ों रुपए मिलने की जानकारी भी सामने आ रही है। लेकिन इस मामले कोई पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।




