Khabarwaad Akaltara: तेज रफ्तार धान से भरे ट्रक ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया। घटना अकलतरा थाना के ग्राम अमरताल के आनन्दम धाम के पास की है।
Read Also: देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं CGPSC घोटाले के आरोपी, जांच से घबराये- ओपी चौधरी
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब 7:30 बजे तिलई निवासी सुधीर कुर्रे (40) पिता दिलीप कुर्रे अमरताल से अपने गांव तिलई की ओर जा रहा था। सुधीर कुर्रे अमरताल के आनंदम धाम के पास पहुंचा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और स्वजन भी पहुंच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीण व स्वजन को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। आधे घंटे की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ।
Read Also:UGC-NET 2024 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थी इस तारीख तक फॉर्म भर कर सकते है जमा, परीक्षा का पैटर्न भी बदला
तब तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया था । ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है।




