KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 63वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।
गुजरात और कोलकाता का सीजन में आज यह 13वां मैच रहेगा। कोलकाता को 12 में से 9 मैच में जीत और 3 में हार मिली। टीम पॉइट्स टेबल में टॉप पर है। KKR सीजन की पहली टीम है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर, गुजरात को 12 में से 5 मैच में जीत और 7 में हार मिली, टीम 10 पॉइट्स के साथ 8वें नंबर पर है। टाइटंस को प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आज के मैच में जीत जरूरी हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा और कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर : संदीप वॉरियर।
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, नितिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
इम्पैक्ट प्लेयर : वैभव अरोड़ा।




