Khabarwaad Dhamtari: जिले में दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो दूसरी ओर जनहानि की खबरें भी सामने आ रही है। इस कहर के चलते धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।
Read also: पांच साल बाद शिक्षा विभाग पर साइबर अटैक, हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi रखा
इसी बीच खेत में धान कटाई करने गई एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे की (35) राधा बाई मरकाम पति सत्तू मरकाम की खेत में धान कटाई करते वक्त मौत हो गई। महिला ग्राम पंचायत करही के आश्रित ग्राम मासुलखोई के रहने वाली थी। जब वह खेत में गई तो तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।




