Khabarwaad Kanker: कांकेर जिले के समीप के एक गांव में फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका अपने प्रेमी के मंडप तक पहुंची और सबके सामने उसका पर्दाफाश कर दिया। जी हां युवती को जैसे ही पता चला कि उसका प्रेमी किसी ओर से शादी रचा रहा, तुरंत वह शादी स्थल पर पहुंची। उसे मडंप स्थल से उठा लिया। यह पूरा वाकया गांव में चर्चा का विषय बना रहा। सुबह तक इस मामले में लोगों तरह-तरह की बातें करते भी दिखे।
Read also: ‘प्रोफेसर’ निकला ड्रग्स कारोबार का मास्टरमाइंड, फ़िल्मी अंदाज में करते थे डील, लग्जरी कार, 6600mg कोकीन जब्त
जानकारी के मुताबिक मामला जिला मुख्यालय से नजदीक एक गांव का है। जहां 10 मई को राजिम से बारात आई हुई थी। पूरा परिवार शादी के जश्न में डूबा हुआ था। लेकिन चंद मिनटों के भीतर ही शादी का जश्न फीका पड़ गया। जब शादी में आरक्षक दु्ल्हे की प्रेमिका की एंट्री हुई।
Real also: Salmaan Khan के घर फायरिंग मामला, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रोहित गोदारा को क्राइम ब्रांच ने बनाया आरोपी
इस दौरान उसने सबको बताया कि तीन साल पहले मेरी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसने मुझसे शादी का वादा कियाथा। लेकिन अब किसी ओर से शादी करने जा रहा है। ये सब सुनते ही दुल्हन के परिवार के पैरों के तले जमीन खिसक गई। तुरंत दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी रोक दी। देर रात तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत चलती रही। अंत में जाकर यह फैसला हुआ कि सब कुछ वर पक्ष के गलती की वजह से हुए है, जिसके बाद शादी तोड़ दी गई। शादी में जितना भी खर्च हुआ उसकी भरपाई करने को कहा गया। आपसी समझौते की वजह से मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा।




