Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    August 1, 2026

    बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

    August 1, 2026

    IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    • बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
    • IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
    • बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री केदार कश्यप, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘प्रोफेसर’ निकला ड्रग्स कारोबार का मास्टरमाइंड, फ़िल्मी अंदाज में करते थे डील, लग्जरी कार, 6600mg कोकीन जब्त

    ‘प्रोफेसर’ निकला ड्रग्स कारोबार का मास्टरमाइंड, फ़िल्मी अंदाज में करते थे डील, लग्जरी कार, 6600mg कोकीन जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. राजधानी में मनी हाईस्ट वेब सीरीज के किरदार के नाम पर ड्रग्स का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को इस गिरोह का खुलासा किया है। इसमें आरोपी ने खुद का नाम ‘प्रोफेसर’ बताया। साथ ही ड्रग्स पैडलर (सप्लायर) का नाम लुसिफर और बर्लिन रखा हुआ था। खम्हारडीह पुलिस ने इन आरोपियों को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया। इनके पास से महंगी ड्रग्स MDMA और कोकीन भी मिली है। इसके अलावा लग्जरी कार भी आरोपियों के पास से जब्त की गई है।

    पुलिस ने प्लानिंग के साथ मारी रेड
    रायपुर के क्राइम एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, रायपुर के एक होटल में कुछ लोग रुके हुए हैं। ये लोग अपने पास MDMA नाम का ड्रग्स और कोकीन रखे हुए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की।

    Read Also-  फ़िल्मी अंदाज में ड्रग्स की तस्करी, इस उम्र के छात्रों को सप्लाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    एक महिला पैडलर भी शामिल
    इसके बाद एक पुलिस वाले को ग्राहक बनाकर इन आरोपियों के पास भेजा गया। जहां से पुलिस को इनके ठिकाने की जानकारी पुख्ता हो गई। एंटी क्राइम यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की जॉइंट टीम ने खम्हारडीह इलाके के निजी मैरिज गार्डन में रेड मारी। यहां से कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा नाम के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार हुए। पुलिस को तलाशी में छोटे-छोटे जिप पॉलिथीन में ड्रग्स मिले। पूछताछ में इन्होंने आयुष अग्रवाल और महेश सिंह का नाम उगला। पुलिस ने उन्हें भी एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

    फोन पर कोडवर्ड से करते थे बात
    पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो कई रोचक खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ड्रग्स को खुफिया तरीके से बेचने के लिए मनी हाईस्ट वेब सीरीज के किरदारों के नाम पर अपने-अपने भी नाम रखे हुए थे। जिसमें आयुष अग्रवाल खुद को प्रोफेसर, कुसुम हिंदुजा लुसिफर और चिराग शर्मा का नाम बर्लिन था। यह फोन पर एक दूसरे को इसी नाम से पुकारते थे।

    Read Also-  कांग्रेस सरकार ने ठुकरा दिया था स्कूलों के लिए केंद्र से आया 300 करोड़ का फंड, हमलावर हुई BJP

    नाइजीरियन गिरोह से जुड़े तार
    बताया जा रहा है कि इन आरोपियों में से महेश सिंह दिल्ली का रहने वाला है। वो ही आयुष को ड्रग्स सप्लाई करता था। आशंका है कि महेश इस ड्रग्स को नाइजीरियन गिरोह से खरीदता था। फिर ड्रग्स ट्रेन के रास्ते रायपुर पहुंचता था। फिर इसे बड़ी पार्टियों पर सप्लाई किया जाता था। यह पूरा चेन डिमांड के आधार पर चलता था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इनसे जब्त इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आगे कई और गिरफ्तारियां की जाएगी।

    लग्जरी कार समेत 50 लाख का माल जब्त
    इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 अलग-अलग छोटे जिप पॉलीथिन में रखे 2100mg MDMA और 6600mg कोकीन जब्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने ऑडी कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8 मोबाइल फोन, 3 सोने की चेन, आईपेड समेत 50 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news crime news raipur latest news madhya pradesh news raipur breaking news raipur crime raipur crime news raipur crime news cg raipur crime news latest update raipur crime news news update raipur crime news today raipur hindi news raipur ibc24 news raipur in hindi news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news crime raipur news today raipur today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.