Khabarwaad Akaltara: शहर के अंबेडकर चौक के पास ओवरलोड हाईवा ने साइकिल सवार को चपेट में लेने के बाद ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी। अनियंत्रित हाइवा को अपनी ओर आता देख लोगों में हड़कंप मच गया और भागकर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ी संख्या में लोग हादसे का शिकार हो सकते थे।
Read also: UGC Net जून एग्जाम के लिए फिर बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर चौक पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगा हाईवा अनियंत्रित हो गया और वहां से गुजर रहे साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारते हुए हाइवा रुक गया। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल युवक को सामुदायित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।




