Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जेंडर चेंज करवाने के बाद शादी से मुकर गया प्रेमी, कोतवाली में किन्नर ने साथियों संग काटा जमकर बवाल

    जेंडर चेंज करवाने के बाद शादी से मुकर गया प्रेमी, कोतवाली में किन्नर ने साथियों संग काटा जमकर बवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में किन्नरों के एक ग्रुप ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथी किन्नर की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से वे आक्रोशित थे। आरोप है कि एक किन्नर के साथ दुष्कर्म हुआ, लिंग परिवर्तन कराकर शादी का झांसा दिया गया और पैसे की मांग की गई। लेकिन थाने में पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर किन्नरों का ग्रुप भड़क उठा और कोतवाली में बवाल काट दिया।

    गौरतलब है कि कोतवाली पहुंचकर जब किन्नरों ने हंगामा शुरू किया तो पुलिसकर्मी अपने-अपने कमरों में छिप गए। कुछ किन्नर नग्न होकर कोतवाली में उत्पात मचा रहे थे। कुछ ने तो बाहर रखी कुर्सियों को भी तोड़ डाला। जब इसकी सूचना सीओ सिटी को हुई तो उन्होंने मोर्चा संभाला और कोतवाली पहुंचकर किन्नरों को शांत कराया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    Read Also-  सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, बच्ची की उंगली की जगह कर दी जीभ की सर्जरी

    हंगामे के बाद शाम होते-होते पुलिस ने तेजी दिखाते हुए किन्नर से दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपी शिवमंगल के विरुद्ध धारा-377 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    दरअसल, देवरिया शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किन्नर ने बताया कि वह दस साल पूर्व जिले के बनकटा क्षेत्र के एक आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर के रहने वाले युवक शिवमंगल यादव से हुई। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातें होने लगी। फिर दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

    Read Also-  MDH और एवरेस्ट के मसालों पर नेपाल ने लगाया बैन

    किन्नर का आरोप है कि शिवमंगल सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए उसका लिंग परिवर्तित करा दिया। लेकिन ऐन मौके पर विवाह से मुकर गया। उसकी नजर किन्नर की प्रॉपर्टी पर थी। विरोध करने पर मारपीट करता था। जान से मारने की धमकी भी दी। इन सबसे तंग आकर किन्नर पुलिस के पास पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टे उसी से पैसे ले लिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news crime news crime news of up hindi news latest news live news live news up news news 18 news 18 live news18 up news18 up uttarakhand top news up breaking news up crime up crime news up crime news today up hindi news up latest news up live news up news up news live up news live today in hindi up uk live news up uttarakhand news up uttarakhand news live uttar pradesh news uttarakhand news varanasi crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.