Khabarwaad National Desk: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास के अंदर हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है. इस बीच दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को भी CM आवास पहुंची और वहां से CCTV का DVR जब्त कर अपने साथ ले गई.
कल ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस ली थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त का फुटेज नहीं मिला है. पुलिस ये भी कह रही है कि बिभव जांच में स सहयोग नहीं कर रहा है.
Read Also: नशे में देवर ने भाभी से की छेड़खानी, कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने थाने में किया हंगामा
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने विभव कुमार की हिरासत पर बहस करते हुए कोर्ट को बताया, ‘हमने डीवीआर मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया…फुटेज खाली पाई गई. पुलिस को आईफोन दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है. फ़ोन को फ़ॉर्मेट कर दिया गया है.’ अपर लोक अभियोजक ने कहा कि आरोपी घटना स्थल पर मौजूद था. दिल्ली पुलिस को आशंका सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई है.
Read Also: प्यार में नाकाम प्रेमी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि देखने वालों के उड़े होश
विभव ने फोन किया फॉर्मेट
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पांच दिन की रिमांड में के दौरान विभव को लेकर मुंबई जाएगी.आरोप है कि वहीं पर विभव ने फोन को फॉर्मेट किया. पुलिस को उम्मीद है कि शायद विभव ने फॉर्मेट करने से पहले फोन का डाटा डंप किया हो. मुंबई में जिस जगह फोन को फॉर्मेट किया गया है, वहां जाने पर डंप किया गया डाटा मिल सकता है.
Read Also: एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के प्रदेश के बच्चों में उत्साह का माहौल, राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल
पुलिस के मुताबिक, अगर कुछ छिपाना न हो तो आमतौर पर फोन फॉर्मेट करने से पहले लोग डाटा सेव करते हैं. हालांकि पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से भी डाटा रिकवर करने की कोशिश करेगी. इसके अलावा, पुलिस विभव को क्राइम स्पॉट यानी सीएम आवास भी ले जाएगी, जहां उसकी कोशिश मारपीट की वजह जानने की है.




