Khabarwaad Bilaspur: जिले के पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना और षडयंत्र कर खरीब ब्रिकी का आरोप पूर्व विधायक पर लगा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक पूर्व विधायक ने बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया का कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्टा के नाम पर की थी।
Read Also: पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ केस, ये हैं पूरा मामला
जानिए क्या है पूरा मामला
2018 विधानसभा चुवान में पाली तानाखार से जीतकर मोहितराम विधायक बने। इस बीच मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। इसी बीच संस्था के कथित पदाधिकारियों ने तत्कालीन विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे के पास एक एकड़ जमीन का सौदा 99 लाख से अधिक रुपए में किया गया। संस्था के वाहन चालक अरुण टोप्पो को गवाह बनाया गया। जो जमीन बेची गई रिकॉर्ड में उसे ईसाई कब्रिस्तान का बताया गया।
Read Also: 19 मजदूरों की एक साथ निकली अर्थी, गमगीन माहौल में पूरे गांव ने दी अंतिम विदाई, उपमुख्यमंत्री शर्मा रहें उपस्थित, देखें वीडियो
शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। जिसका सौदा भी इसी मूल्य पर किया गया है। आपसी सौदे में जमीन की कीमत 99 लाख रुपए बताकर बाकी के पैसों का बंदरबाट किया गया है, जबकि संस्था के सदस्यों को कब्रिस्तान की जमीन बेचने का अधिकार नहीं है और न हीं क्रेता को भी कब्रिस्तान की जमीन खरीदने का अधिकार है।




