Raipur News: बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्रान्तर्गत पिरदा ग्राम स्थित बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल 2 मजदूरों की हालत में सुधार के बाद मेकाहारा से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही अब मेकाहारा में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर चार हो गई है। डिस्चार्ज कर्मचारियों में से एक मरीज़ के पैर में चोट है, और दूसरे मरीज़ की सिर पर हल्की चोट है। डिस्चार्ज के बाद अब हॉस्पिटल में चार मरीज़ भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है।

Raipur News: डिस्चार्ज होने के बाद चंदन कुमार और दिलीप दोनों बताया कि सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा जाता था, न ही कोई सुरक्षा किट दी जाती थी। सात-आठ लोग दूसरे प्लांट में थे ब्लास्ट बचने के लिए भाग रहे थे, ऐसे में ब्लास्ट के टुकड़ों से हम घायल हुए हैं। प्लांट में जिस जगह ब्लास्ट हुआ है, वहाँ भी 7-8 लोग काम कर रहे थे। जैसा धमाका हुआ है, उससे नहीं लगता है कि कोई बच पाया होगा।
Read Also- बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, देखें दिल दहला देने वाली मंजर का Live Video
Raipur News: मरीज़ों ने बताया कि जैसे हम घर से फ़ैक्ट्री जाते थे वैसा ही काम करते थे, सिर्फ़ हम कपड़ा बदलते थे। सेफ़्टी किट नहीं दिया जाता था। यदि सुरक्षा के लिए किट दिया जाता तो हम हॉस्पिटल नहीं पहुँचते हमारे साथी की मौत नहीं होती। मरीज़ के साथ पहुँचे उनके परिजन ने बताया कि सुबह जब बिस्तर में था, धमाका इतना तेज था कि पूरा गाँव हिल गया था, मैं बिस्तर में सो रहा था, ऊपर उछल गया था।




