Chhattisgarh Crime News: सरगुजा। सरगुजा क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर थाना में हत्या का मामला सामने आया है, घर में सो रहे साले पर जीजा ने टंगिये से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज बड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसाखार के राजापुर में रहने वाले अनुरंजन लकड़ा का अपने जीजा मनोज बड़ा के साथ मठ बनाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात से नाराज जीजा ने उसी रात घर पर सो रहे साले अनुरंजन पर टंगिये से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।
घटना की जानकारी सीतापुर पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं हत्या के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पुरे गांव एवं आस-पास के एरिये में डर का माहौल है।




