SPORTS NEWS। 30 मई 2024
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल चेस में पहली बार मैग्नस कार्लसन को पटखनी दी है, भारत के इस युवा खिलाड़ी ने नॉर्वे चेस 2024 (Norway Chess 2024) के तीसरे दौर में सफेद मोहरों से दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को हराया। इस ऐतिहासिक जीत पर टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बधाई दी है।
बता दे कि इस जीत के साथ 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने कार्लसन के घरेलू मैदान पर आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लीडर्स पोजीशन हासिल की है। 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने बुधवार (29 मई) को स्टावेंजर में नॉर्वे चेस 2024 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में दुनिया के नंबर 1 चेस खिलाडी मैग्नस कार्लसन पर अपनी पहली जीत दर्ज की।
नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के अंत में आर प्रज्ञानानंद ने 9 में से 5.5 अंक हासिल किया, दूसरी ओर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियो कारुआना ने बुधवार को जीएम डिंग लिरेन पर जीत के बाद तीन अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया।




