राजनांदगांव। 29 मई 2024
समाजसेवी संस्था उदयाचल का 56वां वार्षिक उत्सव रविवार 26 मई को धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर के हीरा ग्रुप के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने अपने नागरिक अभिनंदन के बाद उदयाचल के सेवा कार्यों से खुश होकर हर साल एक करोड रुपए देने की घोषणा की।
“उदयाचल” के 56वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन श्री बजरंग लाल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर (हीरा ग्रुप) द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने उदयाचल संस्था द्वारा वनांचल के लोगों के लिए की जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की ।
उन्होंने कहा की निःस्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा ईश्वर सेवा के सामान है, संस्था के 56 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए संस्था को हर संभव मदद उपलब्ध कराने और मानवता की सेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढाने में हर कदम साथ खड़े रहने का वचन दिया
।




