AASHISH PADAMWAR
Bijapur News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कल 16 कट्टर माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बीजापुर कोटाबलिया थाना क्षेत्र में डीजीआर और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया तो 11 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने असुरा थाना क्षेत्र से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हिंसक वारदातों में शामिल रहे थे।




