ED action at Manoj Aggarwal House : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में बीते शनिवार को बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर ED की कार्रवाई 18 घंटे तक चली। शनिवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। इसके बाद ED की टीम घर से कैश और दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।
Read Also- मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED का छापा, सुबह से चल रही कार्रवाई
ED action at Manoj Aggarwal House : कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों की टीम देर रात स्थानीय पुलिस के साथ 2 सील बंद बैग लेकर ED के अधिकारी रायपुर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि मनोज अग्रवाल के घर से बरामद हुए रुपए गिनने के लिए टीम को 2 मशीनें मंगवानी पड़ी थीं।
Read Also- हार गया अहंकार, जीत गई जनता… कांग्रेस से निष्कासित सुरेन्द्र दास ने लगवाया विदाई पोस्टर
शनिवार सुबह 5 बजे ED ने शुरू की थी कार्रवाई
ED action at Manoj Aggarwal House : राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को डोंगरगढ़ और रायपुर के खम्हारडीह स्थित आवास पर ED ने शनिवार सुबह 5 बजे कार्रवाई शुरू की थी। पूरे 18 घंटे चली कार्रवाई के दौरान दोनों ठिकानों पर कस्टम मिलिंग से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले गए। ये कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि अग्रवाल के घर से कितनी रकम मिली है।




